भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 11 बजे तक 31.27 % मतदान, वोट डालने के बाद भावुक हुईं ब्रह्मानंद नेताम की पत्नी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 11 बजे तक 31.27 % मतदान, वोट डालने के बाद भावुक हुईं ब्रह्मानंद नेताम की पत्नी

BHANUPRATAPUR. भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में 11 बजे तक 31.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 256 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है। इसके पहले बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम ने आज सुबह लगभग साढ़े 9 बजे अपनी पत्नी के साथ कासावाही गांव में वोट डाला। वोट डालने के बाद ब्रह्मानंद नेताम ने कहा कि कांग्रेस ने साजिश के तहत उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बावजूद भी वे भारी मतों से जीत रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी ने कहा कि जब उनके पति पर आरोप लगा तो वो कई दिनों तक सो नहीं पाई उनका खाना-पीना भी छूट गया था। उन्होंने भी दावा किया कि यही आरोप उनके पति को जीत दिलाएगा। 



publive-image 



वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह



बता दें कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग जोरो-शोरो से चल रही है। आज सुबह से ही मतदाता लंबी-लंबी लाइनों में खड़े है और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी ने वोट डालकर जीत का दावा किया है। मतदान प्रतिशत की बात करें तो, शुरुआती दौर में 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान केंद्र में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ी है।



हमारी सरकार ने विकास के मानक तय किएः सावित्री



भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने मतदान करने के बाद कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है, क्योंकि हमारी सरकार ने विकास के मानक तय किए हैं। उन कामों को देखकर लोग हमें वोट दे रहे हैं। बस्तर में आदिवासियों की संस्था सर्व आदिवासी समाज ने भी अपने उम्मीदवार अकबर राम कोर्राम को चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। कोर्राम निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कोर्राम भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। वह 2020 में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।



इस चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस ने दिखाया दम 



इस उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पार्टी की ओर से प्रचार किया तथा बीजेपी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने प्रचार किया। राज्य में 2018 में बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद चार उप चुनाव हुए और सभी में कांग्रेस की जीत हुई है।



publive-image



पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा



आज हो रहे मतदान में 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने प्रत्याशी को चुनेंगे। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 8 बजे तक 7 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ है। पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।



ये खबर भी पढ़ें...






नक्सल इलाका इसलिए चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती



कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाके नक्सल प्रभावित हैं, जिसे देखते हुए पुलिस अलर्ट है। वहीं उप निर्वाचन अधिकारी धनंजय नेताम ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उपचुनाव में 5 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वही एक दिव्यांग मतदान केंद्र भी बनाया गया है।



publive-image



सावित्री मंडावी और ब्रह्मानंद नेताम के बीच टक्कर



कांग्रेस ने दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। मनोज मंडावी के निधन का दुख अब भी सावित्री मंडावी के चेहरे पर दिखता है। लेकिन सियासी जिम्मेदारी को निभाने में भी वो पीछे नहीं हट रहीं। उन्होंने बताया ये मेरे लिए दुख की घड़ी है। मगर जहां जा रही हूं लोगों का प्यार मिल रहा है। ये देखकर खुशी होती है। क्षेत्र की जनता चाहती थी कि ये चुनाव मैं लडूं, इस वजह से मैं सियासी मैदान में हूं। उनकी आशाओं को पूरा करना मेरी जिम्मेदारी रहेगी।

 


भानुप्रतापपुर उपचुनाव बीजेपी कांग्रेस भानुप्रतापपुर में उपचुनाव शुरू भानुप्रतापपुर में आज उपचुनाव 2022 Bhanupratappur by-election bjp-congress Bhanupratappur by-election 2022 छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में उपचुनाव छत्तीसगढ़ न्यूज Bhanupratappur by-election